( बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही )
( बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालक पर भी हुई कार्यवाही )
( शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर भी की गई कार्यवाही )
किरंदुल – जिला दन्तेवाड़ा में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय भा.पु.से. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसरउल्लाह सिद्दकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा वाहनों पर अवैध तरीके से एलईडी लाइट लगाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालक, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालक एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही कर कुल 16 ऐसे वाहनों पर कार्यवाही कर कुल- 10300 दस हजार तीन सौ रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालक को मान. न्यायालय पेश किया जाता है। साथ ही साथ भारी मात्रा में एलईडी लाइटों को जप्त किया गया है तथा दोबारा एलईडी लाइट न लगाने तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने हिदायत दी गई ।
