नगरी /राजशेखर नायर – क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से आंधी तूफान का कहर लगातार जारी है. गुरुवार शाम को ग्राम पंचायत फरसियाँ में तेज आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई. जोरदार हवा के साथ हुई बारिश से कई पेड़ और बिजली के खंबे गिर गए और कई जगह धान की फसल जमीन में लेट गई. कमारपारा पहुंच मार्ग में दो विशाल पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया, वन विभाग कार्यालय परिसर में एक पेड़ जड़ सहित उखड़ गया तो तीन पेड़ टूट के गिर पड़े, बाजारपारा शॉपिंग कांप्लेक्स के ऊपर पेड़ टूट के गिरा और प्रदीप सोन के घर के पीछे गली में बिजली का खंबा टूट के गिरने से बिजली बंद रही. कई जगह धान की फसल जमीन में लेट गई. नगर पंचायत नगरी और क्षेत्र में कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश ने तांडव मचाया. गनीमत रही कि किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ.
