महासमुंद :- देश की जांबाज बेटी भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश शासन के मंत्री एवं भाजपा के नेता विजय शाह के द्वारा भारतीय सेना के कर्नल जो कि एक महिला भी हैं के खिलाफ शर्मनाक अपमानजनक टिप्पणी की गई।जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के आव्हान पर महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में आज महासमुंद कांग्रेस भवन के समक्ष नेहरू चौक में भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया।भाजपा पार्टी के नेता हमेशा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे देते हैं एवं बेटियों के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी करते हैं एवं बेटियों के अस्मिता से खेलने का कार्य करते हैं आज जब सारा राष्ट्र कर्नल सोफिया कुरैशी के हौसलों का गुणगान कर रहा है तब भाजपा के नेता उसे जातिवाद के कीचड़ में घसीट कर शर्मनाक तरीके से अपमान करने में लगे हैं भाजपा एवं एवं उसके मंत्री प्रायः महिलाओं के अपमान करने का ही कार्य करती हैं समर्थन में आज तक बात नहीं की है इस कारण भाजपा के नेताओं के बोल हमेशा महिला विरोधी ही रहता है भारतीय जनता पार्टी बोलते कुछ है और उसके मन में रहता कुछ है जिसका उदाहरण कभी-कभी उनके नेताओं के बड़बोले पन से उजागर हो जाता है विजय शाह के द्वारा सेना के खिलाफ बयान देने के बावजूद भाजपा शासन में उनके खिलाफ रिपोर्ट नहीं की गई और ना ही कोई कार्रवाई की गई यह दर्शाता है की रस सब भाजपा महिला विरोधी पार्टी है आज जब सारा विश्व भारत के महान सेना के गुणगान कर रहा है तब भाजपा के नेता सेना के एक महिला कर्नल के खिलाफ भाषण बाजी कर रहे हैं ऐसे मतिभ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कोर्ट को स्वयं संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए विजय शाह जैसे नेता के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में पुतला दहन किया है एवं सेना के समर्थन में वा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में आवाज बुलंद किया है इस पुतला दहन कार्यक्रम में महासमुंद की जिला अध्यक्ष विधायक प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि चंद्राकर,खिलावन बघेल पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन वा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी,हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष,लक्ष्मी देवांगन सदस्य छत्तीसगढ़ शासन,पार्षद सूरज नायक,प्रदीप चंद्राकर,गुरमीत चावला,नितेंद्र बैनर्जी,सोनम रामटेक,ममता चंद्राकर,मिंदर चावला,प्रकाश अजमानी,तबरेज खान,टोमन सिंह कागजी, बबलू महानंद,मेहुल सूचक,मनोहर ठाकुर,बसंत चंद्राकर,सन्नी महानंद,आरिफ बेग, नुकेश महंत,आकाश निषाद,गोपीचंद तारक,अनुराग चंद्राकर,दुष्यंत होता,पिंटू सोनी,भानु सोनी एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
