बालोद पुलिस द्वारा विगत सप्ताह सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया मोटर वाहन चेकिंग अभियान।

विशेष अभियान के तहत् 814 लापरवाह वाहन चालकों पर किया गया 1,65,100रू. की चालानी कार्यवाही।

विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 04 प्रकरणों में 21,200रू. एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 06 शराबी वाहन चालकों पर 60,000 रू. अर्थदण्ड की कार्यवाही किया गया।

 परिवहन विभाग को पत्र भेजकर शराबी वाहन चालको एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा है।

सुशासन तिहार 2025 सामाधान शिविरों में “जागरूकता रथ” के माध्यम से आम जनों को किया गया जागरूक।

 शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने बालोद पुलिस की अपील।

बालोद – पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद  देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक  राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा विगत सप्ताह विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

मोटर वाहन चेकिंग में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों, यातायात बालोद द्वारा 814 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 1,65,100 रू. राशि वसूल किया गया है। विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 21,200 रू. समन शुल्क वसूल किया गया एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 06 प्रकरणों में कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 60,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शराब सेवन कर वाहन बलाने एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन के लिए संबंधित परिवहन विभाग को पत्र जारी कर उनका लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा है।

सुशासन तिहार 2025 में समाधान शिविरों में “जागरूकता रथ” के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राईम एवं नवीन कानूनों के बारे में पाम्पलेट वितरण एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से पातायात नियमों का पालन करने अपील की जा रही है। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को बाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन बलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।