370 गुरुओं की मृत्यु से क्षुब्ध हुई! महिला विंग! ‘श्रीमती सुखमंती’ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से की मांग!…


मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/कोरिया –  कोरोना महामारी के दौरान कोरोना नियंत्रण में संलग्न शिक्षकों की कोरोना संक्रमण में 370 गुरुओं की मृत्यु से क्षुब्ध हुई सुखमंती ने सरकार पर साधा निशाना, कोरोना नियंत्रण में संलग्न 370 गुरुओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट कर कहा कि वर्तमान सरकार उन्हें कोरोना वारियर्स मानते हुए शहीद का दर्जा दे, और उनके परिवार को ₹1करोड़ की सम्मान राशि अदा करे, साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे। उन्होंने आगे कहा कि अब तक कोरोना नियंत्रण में लगे जितने शासकीय कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है उनमें आधे से भी अधिक शिक्षक हैं।अब तक प्रदेश में लगभग 370शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मौत हो चुकी है।
दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह भी है कि न उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के साधन उपलब्ध कराए गए हैं, न ही उनका बीमा किया गया है और न ही उनके संक्रमित होने पर ईलाज का कोई पुख्ता इंतजाम है।

सरकार ने न केवल शिक्षकों को बल्कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के और बिना भविष्य की गारंटी के मौत के मुँह में झोंक दिया है।

सुखमंती सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग
आम आदमी पार्टी
छत्तीसगढ़