नगरी – पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया, भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया. भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी और प्रेस क्लब सिहावा नगरी के अध्यक्ष राजशेखर नायर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा इस हमले को भारत के सैन्य ताकत के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है, इससे देश में यह संदेश गया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कहते है, वैसा ही करते भी है. इस हमले ने भारत की कूटनीतिक क्षमता भी प्रदर्शित किया है, इस हमले के बाद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा देश एक नजर आया.पाकिस्तान ने अगर दुस्साहस किया तो हमारी सेनाएं करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।
