नपाध्यक्ष के निर्देश पर मानसून के पहले नालियों की सफाई शुरू।

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में बारिश के पूर्व बड़ी नालियों की सफाई कराई जा रही है। जिससे पानी निकासी बेहतर हो सके और लोगों को बारिश के दिनों में परेशानी का सामना ना करना पड़े। बारिश के मौसम में निकासी नालियों से बरसाती पानी के व्यवस्थित ढंग से निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा नालियों की साफ सफाई पहले से कराई जा रही है।बारिश पूर्व तैयारी को पूर्ण करने के उद्देश्य वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि वार्डों में निकासी नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के बीचों बीच बहने वाली बड़ी नाली की सफाई की जा रही है। सफाई कार्य में जेसीबी, ट्रैक्टर एवं अन्य संसाधनों के साथ पालिका के कर्मचारी लगे हुए हैं। बारिश का पानी आसानी के साथ निकासी नाली के माध्यम से बाहर निकल सकेगा।