महासमुंद- बसना विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत खुशियों की नई सौगात देखने को मिली। क्षेत्र के सांकरा और गढफुलझर में आयोजित भव्य समारोहों में कुल 57 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली और पुनीत अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और नव-दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने वाले जोड़ों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया ऊ
सांकरा: समरसता भवन में 37 जोड़ों का हुआ विवाह* सांकरा स्थित समरसता भवन में आयोजित कार्यक्रम में 37 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कन्यादान के इस पावन कार्य में साक्षी बनकर नव-विवाहित जोड़ों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
