इंटक की अनूठी पहल 78 वी वर्षगांठ पर किया आनंद मेले और सम्मान समारोह का आयोजन ।

नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति।

किरंदुल :- एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के हितों के लिए संचालित श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं इंटक की 78 वी वर्ष गांठ के अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के विद्यालय के प्रांगण में आनंद मेले के साथ साथ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सम्मान समारोह एवं आनंद मेला समारोह को संबोधित करते हुए श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक के सचिव ए के सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि एनएमडीसी को नव रत्न का दर्जा दिलाने में एनएमडीसी की स्थापना के समय से कार्य कर सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के साथ साथ वर्तमान समय में कार्य कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ सम्पूर्ण नगर वासियों और, व्यापारियों की उपलब्धता से ही यह संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी किरंदुल की स्थापना के समय परियोजना के कर्मचारियों को सीट के मकानों में रहना पड़ता था और आज वर्तमान समय में आप एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बन चुकी दस मंजिला इमारत को भी देख रहे हैं जो एनएमडीसी के कारण ही सम्भव हो पाया हैं। इस दौरान महाप्रबंधक एम एंड एस पी प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद, थाना प्रभारी संजय यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्रों, श्रमिक संघ एस के एम एस के अध्यक्ष देवरायलयु, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप, पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक शैलेंद्र सोनी, पार्षद गण, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष अमरीक सिंह, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुरेंदर नायर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विप्लव मल्लिक, सहित किरंदुल नगर की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन त्रिलोक बांधे ने किया।