कोराेना नियंत्रण हेतु पति-पत्नी मिलकर दे रहे हैं छात्रों,अभिभावकों और समुदाय को जागरुकता का संदेश।

प्रेस विज्ञप्ति

वर्तमान समय में हमारा पूरा देश कोरोना महामारी के भयावह संकट से जूझ रहा है वो चाहे शहर हो गांव कोरोना का वायरस सभी जगह अपना पैर पसारते हुए देखने एवम सुनने को मिल रहा है। कोरोना के प्रति जागरूकता ही उसका बचाव है।
इस दिशा में आदरणीय कलेक्टर महोदया की प्रेरणा और जिला शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा कोरोना नियंत्रण जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई जिसमे शास.हायर सेकेंडरी स्कूल सिल्ली की व्याख्याता श्रीमती ममता सिंह राजपूत एवम शास. माध्य विद्यालय बापापुती के शिक्षक श्री देवराज सिंह राजपूत द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इनके द्वारा कोरोना जागरूकता पर बनाया गया पोस्टर, वीडियो, स्लोगन और टेलीफोनिक चर्चा को जन समुदाय में काफी सराहा जा रहा है। अभी तक इन दोनो के द्वारा जागरूकता अभियान का छठवीं बार सफल आयोजन किया जा चुका है।


इस अभियान को सफल बनाने में शास. उ. मा.वि. पोंडी के प्राचार्य श्री विश्वनाथ कश्यप सर द्वारा जहां कोरोना से बचाव के सकारात्मक सुझाव दिए गए वहीं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओंकार सिंह द्वारा पॉजिटिव होने पर अपने आप को कैसे रखें पर चर्चा की गई। जिला रसायन क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा टीकाकरण एवम संयमित खान पान पर जागरुकता प्रदान की गई।
साथ ही साथ बच्चों ने इस अभियान को एक चैन बनाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
ऑनलाइन कार्यक्रमों में ये अपने साथ साथ संस्था के शिक्षकों, प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, डॉक्टरों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों समेत जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हैं जिसमे मास्क,सेनिटाइजर, हैंड वाश,गरारा करना, भाप लेना, एक दूसरे से निश्चित दूरी और स्वस्थ विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन पर चर्चा की जाती है।
लोगों में कोरोना के प्रति सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पति – पत्नी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है और आगामी मई से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है साथ ही संदेश दे रहे हैं कि –
“खुद डरे नहीं और ना ही दूसरों को डराएं!
कोरोना वायरस के प्रति सभी को जागरूक बनाएं!!”