रेलवे दे रहा मालगाड़ियों को प्राथमिकता -रेलवे ने एकमात्र पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन को किया बंद – पालिका उपाध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन।

( कई महीनों से किरंदुल नहीं आ रही पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन )

किरंदुल —  एनएमडीसी की किरंदुल एवं बचेली की खदानों से निकलने वाले लौह अयस्क का परिवहन कर रेलवे खरबो रुपये का राजस्व अर्जित कर रहा है । उसके बाबजूद भी किरंदुल और बचेली के नगर वासियों को रेलवे प्रशासन की ओर से सभी सुविधाओं से वंचित कर प्रताड़ित करते हुए उनके मूल प्रान्तों की ओर जानी वाली ट्रेनों के फेरो को बंद कर किरंदुल रेलवे प्रशासन अपनी दुष्ट और दोगली मानसिकता को प्रदर्शित करता है ।उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी किरंदुल और बचेली परियोजना में आंध्रा ,तेलंगाना के साथ साथ चेन्नई और कोलकाता के निवासी भी अधिकारी और कर्मचारियों के रूप में नियमित रूप से कार्यरत है जिस कारण उनको समय समय पर अपने गृह ग्राम जाने के लिए किरंदुल रेलवे स्टेशन से निकलने वाली एक मात्र पैसेंजर ट्रेन और एक मात्र एक्सप्रेस ट्रेन ही विषम परिस्थितियों में सहारा है । उल्लेखनीय है कि एनएमडीसी की दोनों परियोजना में कार्यरत अधिकारी ओर कर्मचारी भी बेहतर उपचार के लिए विशाखापटनम जैसे बड़े नगरों में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जाते हैं ।परंतु एनएमडीसी की दोनों परियोजना से लोह अयस्क की ढुलाई कर सालाना खरबो रुपये की कमाई करने वाली ईस्ट कोस्ट रेलवे विशाखपट्नम द्वारा उस ही एनएमडीसी के कर्मचारियों के लिए संचालित दोनों ट्रेनों को किरंदुल रेलवे स्टेशन से बंद कर दंतेवाड़ा रेलवे स्टेशन से संचालित करने से नगर वासियों में उत्पन्न हो रहे आक्रोश को देखते हुए किरंदुल नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने किरंदुल रेलवे के ए डी एन अजित कुमार को दोनों सवारी ट्रेनों को किरंदुल स्टेशन से प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू रेड्डी ,पूर्व पार्षद दिनेश प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे ।

अजित कुमार – ए डी एन किरंदुल रेलवे

मैं मीडिया को बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हूं ।ज्ञापन डीआरएम कार्यालय पहुंचा दिया जाएगा ।

डीआरएम – विशाखापटनम

ए डी एन को सौपे गए ज्ञापन पर विचार किया जाएगा ।


बबलू सिद्दीकी – उपाध्यक्ष – किरंदुल पालिका

किरंदुल रेलवे ए डी एन को ज्ञापन सौंपा गया है ।अगर एक सप्ताह तक सवारी ट्रेनों को किरंदुल तक नहीं चलाया जाता है तो जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा ।