सबका साथ सबका विकास हमारी पहली प्राथमिकता – रोहित ।

गोकुल नगर में राज्य स्तरीय मानस सम्मेलन में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक अनेक विकास कार्यों के लिए लाखों की घोषणा ।

फिंगेश्वर – गोकुल नगर लालपुर के ऐतिहासिक मंच पर आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मानस सम्मेलन पहुंचे रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा ने कहा आज क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है रामायण हमें मर्यादा में रहकर जीना सिखाता है आज गांव गांव में श्रीराम कथा की गंगा बह रही हैं ऐसे आयोजनों से गांव में सुख-शांति में बढ़ोतरी होती हैं सबका साथ सबका विकास हमारी ध्येय है राज्य में विष्णु देव की सरकार है जिसके सानिध्य में अनेक योजनाएं संचालित किया जा रहा है जिसका फायदा गांव के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। जिसमें महतारी वंदन योजना ऐसे और भी अनेक योजनाएं संचालित हो रही है मैं यहां किसी नेता बनकर नही आपके बेटा बनकर आया हूं आपकी जो मांग है उसे पूरा करना ही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से जगदीश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद ने कहा आज हमारे वार्ड में दूर-दूर से रामायण मंडली आकर हम सभी को भक्ति एवं अध्यात्म के रंग में सराबोर कर रहे हैं आज श्रीराम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव भी है आज गांव गांव में श्रीराम कथा आयोजन किया रहा है ऐसे आयोजनों से गांव में सुख-शांति की बढ़ोतरी होती हैं।आज पूरे विश्व में भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता हैं जो अपना पूरा जीवन माता पिता एवं समाज के बीच रहकर उनके आदर्शों को अपनाया प्रजा हित को ध्यान रखकर काम इस कारण मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए श्रीराम चरित मानस में ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिल जाएगा।इस अवसर पर राजू साहू, मनीष हरित,हरीश साहू सरपंच संघ अध्यक्ष फिंगेश्वर के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,वार्डवासी उपस्थित थे।