उड़ती धूल से निजात दिलाने बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने मंगाया वाटर टैंकर ।

( पूर्व में भी बिटीओ का एक वाटर टैंकर दे रहा है सेवा )

( बेहताशा उड़ती धूल से निजात दिलाने मंगाया दूसरा टैंकर ) 

किरंदुल — दक्षिण बस्तर जिले में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गर्मी के दिनों में किरंदुल नगर की सड़कों पर ट्रकों की आवाजाही से उड़ती धूल से किरंदुल नगरवासियों को निजात दिलाने के उद्देश्य से एक नया वाटर टैंकर क्रय किया है । जो प्रतिदिन नगर की सड़कों पर दिन भर पानी की बौछारों से सड़कों पर उड़ती धूल को पानी के तेज बहाव से बहाने का कार्य कर रहा है ।उल्लेखनीय हैं कि ट्रक मालिकों की संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पास पहले से एक वाटर टैंकर उपलब्ध हैं । विदित हो कि बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की ट्रकों से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के साथ साथ एनएमडीसी बचेली परियोजना का लोह अयस्क सड़क मार्ग से बिटीओ की ट्रकों के माध्यम से अन्यंत्र जिलों के साथ साथ अन्य प्रदेशों में भी परिवहन किया जाता है ।जिस कारण एक वाटर टैंकर के कारण दोनों परियोजना की सड़कों पर पानी डालने में बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।जिस कारण एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट से होकर निकलने वाली सड़क मार्ग पर निरंतर उड़ रही धूल से निजात दिलाने के लिए बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक नया वाटर टैंकर खरीदा है । जो निरंतर सड़क मार्ग पर पानी डालते हुए उड़ती धूल से नगरवासियों को निजात दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं ।