आरंग – प्रतियोगिता के इस दौर में अपना स्थान बना पाना एक चुनौती है।इन चुनौतियों का सामना करते हुए सृजन के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना स्थान सुनिश्चित किया। सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लिया। जिसमें चि. रामचंद्र सोनकर पिताश्री उमेश कुमार सोनकर कक्षा बारहवीं ने राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।जिला स्तरीय प्रावीण्व सूची में प्रथम स्थान पर कुमारी ललिता सोनकर पिता शत्रुहन सोनकर कक्षा आठवीं ,मनीष कुमार साहू पिता श्री पुष्कर साहू रहे। द्वितीय स्थान बनाया कुमारी नालिनी देवांगन पिताश्री चोखे लाल देवांगन कक्षा पांचवी ,उमंग कुमार साहू पिता श्री डोमन कुमार साहू कक्षा सातवीं ,कुमारी कावेरी साहू पिताश्री राजकुमार साहू कक्षा ग्यारहवीं । तृतीय स्थान पर चि. देवेंद्र चक्रधारी पिताश्री संतोष चक्रधारी कक्षा आठवीं ,कुमारी श्रेया साहू पिता श्री तेजराम साहू कक्षा नवमी, कुमारी खुशबू सोनकर पिता श्री शंकर लाल सोनकर कक्षा ग्यारहवीं ,कुमारी नेहा लोधी पिता श्री रेख राम लोधी कक्षा बारहवीं रहें। विकास खंड स्तरीय प्रावीण्व सूची में प्रथम स्थान पर कुमारी वेदिता साहू पिता श्री बेनी राम साहू कक्षा पांचवी, राहुल प्रजापति पिता श्री तारकेश्वर प्रजापति कक्षा नवमी ,कुमारी कंचन साहू पिता श्री राजकुमार साहू कक्षा ग्यारहवीं, कुमारी मीनाक्षी बिन्द पिता श्री लव कुश बिन्द कक्षा बारहवीं । इसी क्रम में द्वितीय स्थान पर कुमारी गरिमा साहू पिताश्री चोवाराम साहू कक्षा छठवीं ,कुमारी माही सोनकर पिता श्री रामस्वरूप सोनकर कक्षा नवमी ,कुमारी किरण जलक्षत्री पिता श्री बंशी लाल जलक्षत्री कक्षा ग्यारहवीं ,कुमारी श्रेया साहू पिता श्री महेश कुमार साहू कक्षा बारहवीं रहें। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छात्रधारी सोनकर ,उपाध्यक्ष श्री सियाराम सोनकर ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर ,सचिन श्री सूरज सोनकर ,सहसचिव सतीश सोनकर ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी उपप्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा प्रधान पाठक सुश्री सोहागादेवांगन एवं सभी शिक्षकों ने हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
