गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

सरायपाली :-एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा के द्वारा गान्जा की तस्करी करते 02 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मिले 11 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य 1,75,000 रुपए आंकी गई है।थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 20B NDPS act के तहत् कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमांड मे भेजा गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति दो पिट्ठु बैग मे गांजा रखकर एन एन 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक मे बस का इंतजार कर रहे है कि टीम के द्वारा 1. मुन्ना सिंह पिता धरीक्षण सिंह (36) चिन्तावनपुर थाना सुगौली जिला पूर्वी चम्पारण बिहार, 2. राजकुमार सिंह पिता मनोज कुमार सिंह (27 ) माधोपुर थाना मंझवलिया जिला पश्चिम चम्पारण बिहार के पास से पिट्ठु बैग में 06 पैकेट एवं काला रंग के पिट्ठु बैग में 05 पैकेट में 11 किलो गान्जा मिला । उक्त गांजा को संबलपुर उडिसा से बिहार में खपाने ले जाना बताया गया।