नगरी में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा।

वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ऊंचाइयां छू रही है।

राजशेखर नायर 

नगरी – बुधवार को साहू सदन, नगरी में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में पार्टी की उपलब्धियां पर चर्चा हुई. झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक महेंद्र पंडित और कमलेश ठोकने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने नई ऊंचाइयां छुई है उन्होंने बताया कि वर्तमान में 20 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है देश भर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं सदस्य संख्या के मामले में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण पार्टी ने लोकसभा में दो सांसदों से बढ़कर 300 सांसदों तक की यात्रा पुरी की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक उन्नति का उल्लेख करते हुए।कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनसंवाद को प्राथमिकता दें।सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और ग्रामीण कल्याण योजनाओं को गिनाया और कहा कि यह कार्य जनता तक सटीक रूप में पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।2027 के विधानसभा चुनाव में सिहावा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.सम्मेलन में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,नगरी मंडल प्रभारी रवि दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, महामंत्री राजेश नाथ गोसाई, प्रेमलता नागवंशी, सरपंच नरसिंह मरकाम, साकंरा सरपंच बोरझा, पार्षद राजा पवार, चेलेश्वरी साहू, डागेश्वरी योगेश साहू, अलका साव,विनीत कोठारी, प्रतिमा देवांगन, सुलोचना साहू, हेमलता साहू,सत्ती मरकाम, देव, रूपेंद्र साहू, रामेश्वरी साहू, अचला यदु, अनिरुद्ध साहू,गुरु प्रसाद, रामगोपाल साहू, योगेश साहू, अशोक संचेती, प्रीति यदु, शाश्वत शुक्ला, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।