महासमुंद – तुमगांव थाना अंतर्गत कोडार बांध के पास नेशनल हाइवे 53 पर एक बड़ी दुघर्टना घटी, ट्रेलर पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गया, इसके बाद ट्रेलर भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं इस घटना में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई । वही ट्रक के कंडेक्टेर का पता नहीं चल पाया है.मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था और उस पर दो JCB मशीन लदी हुई थी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी व्यक्ति जलती ट्रेलर के पास जाने का हिम्मत नहीं जुटा पाया । हादसे के करीब आधे घंटे के बाद मौके पर दमकल वाहन पहुंच पाई , जिससे आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस इस घटना के जांच में जुटी हुई है।
