महासमुन्द:- पुलिस के द्वारा थाना बागबाहरा क्षेत्र में IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी रकम 9640 रूपय व मोबाइल् जप्त। किया गया।थाना बागबाहरा में उनके खिलाफ अपराध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।थाना बागबाहरा को मुखबिर से सूचना मिला कि ओम सांई ट्रेवर्ल्स बस स्टैण्ड बागबाहरा में एक व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से रूपये पैसों का दांव लगवाकर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवा रहा है कि उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका पर एक व्यक्ति (01) पपिन्दर सिंह छाबडा पिता परमजीत सिंह छाबडा (41) वर्ष वार्ड नं 08 बागबाहरा को पकड़ा।आरोपी का तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग मोबाईल फोन कीमती 4000 रूपये जिसमें आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलने खिलाने एवं किक्रेट सट्टे का रकम लेनदेन संबधी तथ्य एवं नगदी रकम 9640 रूपये कुल जुमला रकम 13640 रूपये मिला। उक्त क्रिकेट आईपीएल सट्टा का सौदा (02) जगजोत सिंह दूआ उर्फ गोल्डी वार्ड नं 08 बागबाहरा को उसके लाईन के मोबाईल नंबर के माध्यम से एवं क्रिकेट सट्टा का रकम नगदी हाथो हाथ देना बताया। उक्त कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा किया गया।
