
मोहम्मद इकरार अहमद.
अंबिकापुर’ – संभाग के कोरिया जिला में जागृति मंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर गूगल मीट के माध्यम से भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जागृति मंडल मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया से श्री संतोष कुमार जैन द्वारा प्रेषित समाचार के अनुसार जैन समाज के प्रमुख संत गणाचार्य विराग सागर महाराज ने इटावा से इस कार्यक्रम में अपना आशीर्वाद गूगल मीट के माध्यम से प्रदान किया। आपने भगवान महावीर के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उपस्थित जनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

हम लोग हार्दिक रूप से आभारी हैं सुश्री अंबिका सिंह देव संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के प्रति, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई, हम क्षेत्र के विधायक माननीय विनय जायसवाल जी के हार्दिक आभारी हैं जिन्होंने कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सम्मिलित होकर हमारा उत्साहवर्धन किया। भाई कुमेश कुमार जैन दैनिक प्रातः इंडिया रायपुर ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहकर हम लोगों का उत्साह वर्धन किया साथ ही अपनी रचनाओं से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इसी क्रम में मैं आभारी हूं भाई जितेंद्र सोनी का साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की संचालन समिति के सदस्य अंबिकापुर से जुड़कर आपने पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित होकर हम लोगों को अभिभूत किया, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड हसदेव क्षेत्र के राजभाषा अधिकारी सम्माननीय संतोष त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई और हम लोगों की हौसला अफजाई के लिए लगातार 3 घंटे तक हमारे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसी क्रम में केंद्रीय चिकित्सालय मनगढ़ के डॉक्टर के. राम ने अपने गीत के माध्यम से मन मोह लिया। हैदराबाद से भाई सुंदरलाल जैन, गाजियाबाद से अरुण कुमार जैन, सांसद प्रतिनिधि भाई राजकुमार जैन, शांतिनाथ जिनालय मनगढ़ के अध्यक्ष भाई विवेक कुमार जैन मनेंद्रगढ़ के संबोधन साहित्य एवं कला परिषद के अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव, कोरिया साहित्य मंच के जगदीश पाठक, भाई गौरव अग्रवाल तथा सभी रचनाकारों ने उपस्थित होकर, जिसमें प्रमुख रुप से भाई जगदीश पाठक, कार्यक्रम का संचालन भाई सतीश उपाध्याय द्वारा किया गया । डॉक्टर रश्मि सोनकर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को चिंतन की ओर अग्रसर किया। अंबिकापुर से सरोज कुमार वैष्णव, नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण केसरी जी ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। नारायण तिवारी, अरविंद कुमार वैश्य, जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ भाई मृत्युंजय चतुर्वेदी के अतिरिक्त स्थानीय रचनाकार, कार्यक्रम में रसिक प्रेमियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान कीं। मैं उन सभी का आभारी हूं जिनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मुझे सहयोग प्राप्त हुआ। भगवान महावीर स्वामी के जन्म जयंती महोत्सव में इस काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा में महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ के प्रोफेसर बृजलाल साहू ने भगवान महावीर के स्याद एवं अनेकांतवाद, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । सरदार हरमहेंद्र सिंह ने मुनि श्री प्रमाण सागर जी के गीत मंगल मंगल होय जगत का मंगल होय को बहुत कम समय में कंपोज करके अपनी सुरीली आवाज़ से तथा उनकी पुत्री सुश्री कौर ने अपने मधुर गीत से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।
अन्य लोगों को स्मरण नहीं कर पा रहा हूं जिन्होंने अपनी गरिमामय उपस्थिति से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया, मैं पुनः आभारी हूं बीएसपीएल न्यूज़ के अभिनव द्विवेदी के प्रति, जिन्होंने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया, अपनी शुभकामनाएं इस कार्यक्रम को प्रदान कीं। मैं आशा करता हूं कि भविष्य में इसी प्रकार आप सबका सहयोग एवं मार्गदर्शन तथा संबल प्राप्त होता रहेगा।
आभार, बस्तर बन्धु अख़बार।
