राजशेखर नायर
धमतरी – ग्राम मेचका में केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमांडेंट विजय प्रताप ने बताया की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाना है.
जनकल्याण कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाएं एवं कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुओं, स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.
सीआरपीएफ के आर के बघेल, सहायक कमांडेंट संतोष कुमार, कंपनी कमांडेंट मेचका दीनानाथ, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आर. तपस्विनी ग्राम मेचका के सरपंच जीवन नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
