नवापारा राजिम – मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तीर्थयात्रियों का जत्था आज विशेष ट्रेन से रामेश्वरम, मदुरई एवं तिरुपति के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पुनः प्रारंभ करने के लिए विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन एवं निशक्तजनों के लिए यह योजना एक वरदान है. साथ ही साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम को इस योजना से बल मिलेगा. इस पहले जत्थे में अभनपुर, नवापारा के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गावों से सैकड़ों की तादात में तीर्थयात्री शामिल है जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी है. सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री श्री साय एवं भाजपा सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए प्रसन्नचित होकर गंतव्य की ओर प्रस्थान किये।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल मिलेगा – अशोक बजाज।
