*कोविड-19 के संकमण के रोकथाम हेतु विभिन्न पदों के लिए पात्र अपात्र सूची जारी*
*दावा आपत्ति कल 28 अप्रेल तक*
जिले में कोविङ-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से
निपटने के लिये चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू एवं
फार्मासिस्ट के पद पर आगामी तीन माह हेतु कार्य लिये जाने आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र/अपात्र सूची जारी की जा रही है।
पात्र/अपात्र सूची, अवलोकन जिले की वेबसाईट www.gariaband.gov.in में किया जा सकता है।
उक्त सूची में केवल लिपिकीय त्रुटि/टंकण त्रुटि ही सुधारी जाएगी। अन्य किसी भी प्रकार के आवेदन/दस्तावेज स्वीकार नहीं किये जाएंगे। वर्तमान में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए तत्काल उक्त पदों पर कार्य लिया जाना है। अतः जिस किसी भी आवेदक को उक्त सूची में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना है, वे 28 अप्रेल को सायं 05.00 बजे अपना दावा-आपत्ति ई-मेल आईडीcmhohrgar@gmail.com में प्रेषित कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
