( पूजा अर्चना पश्चात अध्यक्ष रूबी सिंह और उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने लिया पदभार )
किरंदुल — किरंदुल नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूबी सिंह और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद पदभार ग्रहण किया । सर्वप्रथम किरंदुल नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्थित भगवान गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद अध्यक्ष रूबी सिंह और उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने अपने अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया ।इस दौरान किरंदुल नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र ,सभी नवनिर्वाचित पार्षद ,किरंदुल भाजपा मंडल प्रभारी सत्यजीत चौहान ,वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी ,आर सी नाहक ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आर राजू ,जोविन्स पापाचंद ,भाजपा नेता मंजू छलिवाल सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे ।
