बड़ी आफ़त!”सरगुजा संभाग में ‘रेमडेसिविर’ दवा” की कालाबाजारी, सौदे का आडियो हुआ वायरल!

बड़ी आफ़त!”सरगुजा संभाग में ‘रेमडेसिविर’ दवा” की कालाबाजारी, सौदे का आडियो हुआ वायरल!

संभागीय ब्यूरो
मोहम्मद इकरार अहमद

संभाग/अंबिकापुर – सूबे के स्वास्थ मंत्री श्री टी एस सिंहदेव की नगरिया से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने का धंधा तूल पकड़ता जा रहा है राज्य विरोधी ताकते पुरजोर कोशिश कर सूबे के स्वास्थ मंत्री को बदनाम करने में आमदा है कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे में अचानक आई बाढ़ से तो इंजेक्शनों की मांग में भी उछाल आ रहा है जिसका फ़ायदा तस्कर गिरोह बड़ी कामयाबी के लिए भोली भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास बड़ी आसानी से कर रहे हैं। जिसका सीधा नुकसान संक्रमित मरीजों को हो रहा है और लोग अपना दम तोड़ रहे हैं। बिस्तर, दवा, अक्सिजन की कमी गम्भीर मुद्दे पर है परिवार तबाह हो रहा है सो अलग! मानव काल जैसी ख़तरनाक वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जूझ रही है। जिससे बचने के लिए टेस्टिंग के साथ टीकाकरण का काम भी जोरों पर है.. लेकिन इस आपदा के समय पर कुछ लोग लोगों की जान की परवाह ना करते हुए अपनी जेब भरने के जुगाड़ में लगे हैं। ऐसा ही मामला अम्बिकापुर में आया था।

बीते दिनों कोरोना संक्रमितों के इलाज़ में प्रयुक्त होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को अधिक दामों पर बेचने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसकी जानकारी लगने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से कोतवाली थाना में संबधित आरोपियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराया गया था।

वहीं आज जांच के दौरान अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस टीम ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो युवकों को गिरफ़्तार कर लिया है। जिनमें से एक कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा निवासी सौरव डैनियल व डुमरापारा निवासी देवराज है। इसके अलावा इस मामले में संलिप्त एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी पता-तलाश की जा रही है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है।