वार्ड पार्षद स्वयं सेनेटाइज मशीन लेकर अपने वार्ड को कर रहे सेनेटाइज…

बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती – लौह नगरी मे करोना संक्रमण का बढ़ोतरी को देखते हुए वार्ड पार्षद ने स्वंय ही अपने वार्ड को सेनेटाइज करने का बीड़ा उठा लिया अपने ही गाड़ी में दवाई छिड़काव का मशीन बांध कर अपना कार्य प्रारंभ कर दिया ।बचेली के वार्ड 13 के पार्षद फिरोज नवाब ने जब देखा कि करोना का द्वितीय लहर चल रहा है नगर पालिका प्रशासन व एनएमडीसी प्रबंधन सेनेटाइजेशन को लेकर गम्भीर नही है और करोना के बढ़ते मामले से लॉक डाउन की तिथि को लगभग बढ़ा दिया गया है उसके बावजूद दवा छिड़काव व सेनेटाइजेशन को लेकर नगर पालिका व एनएमडीसी सुस्त रवैया समझ के परे है जबकि इससे पहले जब करोना का कहर कम था तो नगर पालिका व एनएमडीसी प्रबंधन हर समय समय पे सेनेटाइज करते हुए नजर आ रहे थे । इस बार जब ऐसा स्थिति है कि करोना के कहर से मृत्यु भी होने लगा और लोग संक्रमित भी ज्यादा हो रहे है अभी सेनेटाइजेशन की सख्त आवश्यकता को इसी जरूरत को देखते हुए वार्ड पार्षद फ़िरोज़ नवाब अपने साथी श्री तारक साहा और आफताब आलम उर्फ रुस्तम के साथ मिलकर दो दिन तक अपने वार्ड को सेनेटाइजेशन किया वार्ड पार्षद के इस कार्य से बचेलीवासियो ने सराहना की है ।