ग्रामीणों से बर्तन चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

अंर्तराज्जीय धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस मिली सफलता।
आरोपी के कब्जे से पीतल, कांसा, स्टील, जर्मन के बर्तन वजनी 526 कि०ग्रा० कीमती 2,92101 रू. एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 70000 रू. जुमला कीमती 3,62101 रु.

ग्रामीण क्षेत्रो मे भोले भाले लोगो के साथ कियें धोखाधड़ी का खुलाशा।

बालोद –  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेन्द्र कुमार श्रीवास ग्राम परसदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी द्वारा प्रार्थी एवं अन्य ग्रामीणों से पीतल एवं कांसा की पुरानी बर्तन को चमकाने तथा स्टील एवं जर्मन के बर्तन के बदले नयें बर्तन व ईनाम देने के नाम पर ग्रामीणों को अलग-अलग नाम पता बताकर बर्तन कीमती 179620 रूपये को ले जाकर ग्रामीणों को वापस न कर धोखाधड़ी करने कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में दिनांक 03.03.2025 को अप०० 45/25 धारा 313(4) बी.एन. एत्त. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक  एस. आर. भगत के निर्देशन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्री. राजेश बागड़े के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही के अप०क० 45/25 धारा 318 (4) बी एन एस के अपरध में धोखाधड़ी कर ग्रामीणों से लियें बर्तन सहित अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था।प्रकरण की विवेचना के दौरान ग्रामीणों से जानकारी एकत्रित कर अज्ञात व्यक्त्ति की पता तलाश में टीम द्वारा आस-पास के शरहदी जिलो में टीम खाना किया गया था जिसे मुखबिर सूचना द्वारा जानकरी प्राप्त हुआ कि धमतरी क्षेत्र में किराये के मकान में गलत नाम व पता बताकर रहने की सूचना पर टीम द्वारा तस्दीक किया गया जो अपना नाम कृष्णा यादव पिता राधेलाल यादव के नाम से रह रहा था जिसका सही नाम शेख सागर पिता शेख सादिक उम्र 34 वर्ष साकिन साहपुकुर (मध्यराम कृष्णापुर) थाना उमरगंज जिला दक्षिण दिनाशपुर पश्चिम बंगाल, हाल किराये के मकान संजय नगर गोसाई चौक थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ०ग०) का होना पाया गया आरोपी से पुछताछ करने पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी कर लिए बर्तन को अपने धमतरी के किराये के मकान में रखना बतायें व जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे से पीतल का बर्तन वजनी 255 कि०ग्रा०, कांसा का बर्तन वजनी 64 कि०ग्रा०. जर्मन का बर्तन वजनी 138 कि०ग्रा०. स्टील का बर्तन वजनी 69 कि०ग्रा० कुल वजनी 526. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 70000 रु. कुल जुमला कीमती 3,62101रू, को जप्त किया गया। आरोपी की पहचान कार्यवाही प्रार्थी से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गुण्डरदेही द्वारा कराया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर सबूत पायें जाने से विधिवत् दिनांक 07.03.2025 को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।आरोपी गिरफ्तारी एवं धोखधड़ी के बर्तन को बरामदगी में थाना प्रभारी गुण्डरदेही उ.नि. मनीष शेन्डे, सायबर सेल प्रभारी उ. निरी. जोगेन्द्र साहू प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर. विपिन गुप्ता, आर. राहुल मनहरे, आर. विकास साहू का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी

01. शेख सागर पिता शेख सादिक उम्र 34 वर्ष साकिन साहपुकुर (नध्यराम कृष्णापुर) थाना उमरगज जिला दक्षिण दिनाशपुर पश्चिम बंगाल, हाल किरायें के मकान संजय नगर गोसाई चौक धाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ०ग०)