फिंगेश्वर:– विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का राज्य स्तरीय कीड़ा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रीडा स्व.बी.आर.यादव इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित की गई है. इस कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के प्रत्येक विकासखंड से चार प्रतिभागी शामिल होंगे. दिव्या गोस्वामी (बीआरपी समावेशी शिक्षा फिंगेश्वर ) ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शारीरिक गतिविधि प्रदान करने से छात्रों को चिंता, तनाव और अवसाद कम करने या उनसे निपटने में मदद मिलती है. इस अवसर पर ओम नारायण पटेल (विशेष शिक्षा) लेखापाल मनीष कुमार देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर चेतन गायकवाड, एवं भृत्य नेतराम तारक उपस्थित थे. वही इन प्रतिभागियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा एवं संकुल प्राचार्य पूरनलाल साहू ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बधाई दी.
