जज  शिवेन्द्र सिंह टेकाम ने दिए विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच।

आरंग – सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आरंग में  न्यायाधीश श्री शिवेन्द्र सिंह टेकाम जी का आगमन हुआ । जिनके द्वारा बच्चों को न्यायिक प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी गई ।उन्होंने बताया कि किस तरीके से हम अपना भविष्य लॉ के क्षेत्र में बेहतर बना सकते हैं। जज बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए । एक जज को जब जज की कुर्सी पर बैठते हैं तो क्या अनुभव होता है जैसी तमाम बातों से रूबरू कराए। इस दौरान बच्चों के मन में उठने वाले अनेक प्रश्नों का भी समाधान उनके द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने कैरियर के लिए क्या विषय चयन करना है यह एक गंभीर विषय होता है इसी समय हमारे भविष्य का निर्माण होते रहता है जब हम अपनी इच्छा से विषय का चयन करते हैं तो उसके लिए मेहनत अधिक करते हैं और हमें अपना लक्ष्य भी जल्द ही प्राप्त होता है।किसी व्यक्ति को वास्तविक न्याय दिलाना एक बेहतर अनुभूति का कारक होता है। जज का अर्थ सिर्फ दण्ड देने वाला नहीं होता अपितु सही और गलत का वास्तविक फैसला करके जो सच्चे अधिकारी है उन्हें उनका अधिकार दिलाने वाला होता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ
विद्यालय के संरक्षक लखनलाल सोनकर,अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सहसचिव सतीश सोनकर,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी उपप्राचार्य भारती वर्मा , प्रधान पाठक सोहागा देवांगन,चेतन सिंह चौहान,रविकुमार सोनकर ,आशा सोनकर, सरिता सोनकर, लाकेश्वरी साहू सहित समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही।