फिंगेश्वर:–आयुष विभाग गरियाबंद, आयुर्वेद औषधालय बासीन अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2025 को 05 दिवसीय योग शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बकली विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में योग प्रशिक्षक हेमंत कुमार साहू एवं शिक्षक पूरन लाल साहू द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। प्रथम दिन मां गायत्री एवं भारत माता के छायाचित्र का पूजन कर योग प्रशिक्षक द्वारा योग प्राणायाम के महत्व, उद्देश्य, अष्टांग योग स्वस्थ रहने के उपाय , स्थूल एवं सूक्ष्म व्यायामों के बारे में विस्तार से बताकर उनका अभ्यास करवाया गया। विभिन्न योग मुद्राओं जैसे योग मुद्रा, ज्ञान, वायु, ध्यान, सूर्य मुद्राओं विभिन्न प्राणायामो जैसे नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायाम,शीतकारी प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम विभिन्न आसनों जैसे मंडूकासन, त्रिकोणासन, चक्रासन, भुजंगासन मत्स्यासन, सूर्य नमस्कार,नौकासन, गरुड़ आसन, धनुरासन, भू नमनासन, हलासन आदि के बारे में बताते हुए करवाया गया।शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग पूरन लाल साहू शिक्षक बरभाठा द्वारा भी आदर्श दिनचर्या संतुलित भोजन, निरंतर अभ्यास करने के फायदे सुबह उठने से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रथम दिन पूरे गांव का ई रिक्शा में माइक लगाकर भ्रमण करते हुए लोगों को शिविर में आने के लिए निमंत्रण एवं प्रेरित किया गया जिसमें गायत्री शक्तिपीठ राजिम से डोमन ध्रुव, इंद्रदेव दीवान, संतराम ध्रुव, राजेंद्र पाड़े, स्कूल के बच्चे का विशेष सहयोग रहा।बकली से प्रधानपाठक श्री लेखाचंद मल्होत्रा, उमेश साहू, मानू कोशले, पीलाराम साहू चन्द्र प्रकाश सेन,खिलेश्वरी साहू, विद्या साहू अवंती बंजारे, दुर्गा साहू ,राहुल , वोणुराग ,लोकेश साहू (अरंड), त्रिलोक निर्मलकर एवं युगल साहू (रावड), मिडिल स्कूल बकली के सभी बच्चे, गांव के नवयुवक भाई बहन एवं समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा। समस्त ग्रामवासियों से अपील एवं विनम्र निवेदन कि आप कल से और अधिक संख्या में आकर अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखें। अंतिम दिवस भाई और बहनों का सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसनों एवं व्यायामों का प्रतियोगिता रखकर प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान आने वालो को पुरस्कृत किया जाएगा।
