AIDSO द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पुराना बस स्टैंड, गायत्री मंदिर के पास में मनाई गई।                             

राजिम – दिनांक 23 जनवरी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और आजादी आंदोलन की गैर-समझौतावादी विचारधारा के प्रमुख नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पुराना बस स्टॉप (राजिम) में स्थापित नेता जी की प्रतिमा में फूल चढ़ा कर पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) गरियाबंद जिला कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में AIDSO गरियाबंद जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू , तथा जिला कमेटी के सदस्य प्रीतम साहू, दीपक साहू, अहिल्या सोनकर, निशा साहू , रोशनी, वैभव, नवीन सोनी आदि साथी सामिल थे तथा आस पास के लोग भी इस कार्यक्रम में सामिल हुए। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नेताजी के विचारों और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित होने का संदेश दिया गया। तथा इस अवसर पर नेताजी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

AIDSO गरियाबंद जिला कमेटी (राजिम)