गणतंत्र दिवस व आगामी चुनाव सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस बालोद द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के व्यक्तियो पर रखी जा रही है सतत निगरानी.

जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों/ ब्यक्तियों की चेकिंग की जा रही हैं।

 जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना/चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग किया जा रहा है .

बालोद – श्री एस. आर.भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवम अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में , एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में गणतंत्र दिवस और आगामी चुनाव सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन करने, शांति पूर्ण मतदान कराए जाने और गणतंत्र दिवस मनाने हेतु बालोद में दिनांक 24/01/2025 को फ्लैग मार्च जय स्तंभ चौक से घड़ी चौक ,सदर मार्केट, बस स्टैंड , आमापारा, कुंदरू पारा, शिकारीपारा, पांडे पारा, बुढ़ापारा एवं बालोद नगर में निकाला गया।