रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में 26 को ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत एवं अथक पथ संग्रहालय के संस्थापक श्री राम शर्मा विगत 25 एवं 26 जनवरी 2025 को महासमुन्द प्रवास पर रहेंगे l              ज्ञात जानकारी के अनुसार अथक पथ संग्रहालय, बीना, सागर, मध्यप्रदेश, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन क्रांतिकारी संगठन (काका) एवं रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विगत 26 जनवरी 2025 को देश के जाने-माने ऐतिहासिक दस्तावेजों, आजादी के आंदोलन से जुड़े 1857 के महत्व पूर्णसमाचार पत्रों के संग्रहकर्ता तथा अथक पथ संग्रहालय के संस्थापक श्री राम शर्मा द्वारा रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में प्रदर्शनी आयोजित की गई है l प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस प्रदर्शनी में नागरिक, विद्यार्थीगण स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े दुर्लभ समाचार पत्रों के अवलोकन के साथ-साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की बेशकीमती एवं दुर्लभ हाथ घड़ी, आजाद की माँ श्रीमती जगरानी देवी के परिवार की पारंपरिक गहना पेटी के अलावा अनेक दुर्लभ दस्तावेज, क्रांतिकारियों के दुर्लभ चित्र, अनेक ऐतिहासिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाना है l श्री शर्मा रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल के द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आतिथ्य के रूप में भी आमंत्रित किये गये हैं, वे गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित ध्वजारोहण पाश्चात्य प्रदर्शन स्थल पर आम नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियो, से रूबरू हो के दस्तावेजों के महत्ता की जानकारी भी साझा करेंगे l