छुरा – ग्राम पिपराही में पटेल परिवार के सानिध्य में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है।प्रवचन कर्ता पंडित श्री ऋषिकेश तिवारी ने कथा के छटवा दिन बाल लीला,गोवर्धन पूजा,रुखमणी विवाह का रसपान भक्तों को कराया।कथा में छ.ग.सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुनिराम ठाकुर,समाजसेवी मनोज पटेल जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराज ध्रुरवा,उमेन्द्र सोरी नारायण पटेल प्रमुख रुप से शामिल हुए।और राधा कृष्ण के प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना की साथ ही कथा व्यास पर विराजमान पंडित ऋषिकेश तिवारी जी का शाल एवं श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाना में जीवन लाल पटेल,लक्ष्मी नारायण पटेल, देवला पटेल,देवनाराण पटेल,प्रीति पटेल,नारायण पटेल,प्रेमवती पटेलएवं समस्त पटेल परिवार पिपराही भागवत कथा का छटवां दिन में ग्रामीण श्रद्धालुओं सहित आप पास ग्रामीण जन बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे रहे।
