मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया ।

स्वामित्व योजना न केवल एक ऐतिहासिक पहल है,बल्कि ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का माध्यम भी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महाकुंभ में शामिल होने दिया न्योता

महासमुन्द – स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज दिल्ली से वर्चुअली देशभर के 50 हजार गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया एवं लाभार्थी कार्ड धारकों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में आयोजित जिला स्तरीय स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकारिक स्वामित्व कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक  सम्पत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती संयुक्ता सिंह, पूर्व सांसद  चुन्नीलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव  पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा,  येतराम साहू, कमिश्नर  महोदव कांवरे, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी स्वामित्व कार्ड के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज जिले के 128 गांवों के 10850 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वित