भूले बिसरे गीत “मया पिरीत” का हुआ आयोजन ।

(पुराने गीत भाव व अपने पन का आभास कराता है: शिवनारायण) 

दुर्ग  –   शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने छेरछेरा पर्व के अवसर पर कला व संस्कृति के संर्वधन हेतु विलुप्त हो रहे छत्तीसगढ़ी गीतों को पुनः स्मरण करने व पहचान दिलाने “छत्तीसगढ़ी भूले बिसरे गीत “मया पिरीत” का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन व विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति व टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक वार्ड 12 बेमेतरा व राजगीत शशिकला पाण्डेय उ.व.शिक्षक कुरुद भिलाई दुर्ग ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने अपने उदबोधन में कहा शिकसा ही पुराने गीतों का संर्वधन कर रहा है पुराने गीतों में भाव व अपने पन का आभास कराता है। हमारा प्रयास है कि हर प्रतिभावान को अवसर प्रदान कर आगे बढ़ाया जाये। तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि हम हर पर्व व त्योहार को मिलकर मनाने के लिये हमेशा कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है जिसका पूरा श्रेय संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन का है जो निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने उदबोधन में शिकसा महोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाए।    कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने कहा आज का कार्यक्रम यादगार और प्रशंसनीय रहा अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में नृत्य निशा महिलांग ज.भ.शिक्षक अहिवारा दुर्ग,भूमिका महिलांग कक्षा 9वी नारधा, हीना महिलांग कक्षा 07 वीं नारधा, अर्पणा महिलांग कक्षा 5वी नारधा, दिनेश कुमार दुबे उच्च वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ति, विंध्यवासिनी पांडेय सहा. शिक्षक मगरदा कबीरधाम, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई दुर्ग हरनारायण साहू शिक्षक कटरा मरवाही, ओजस्वी साहू कक्षा 5वीं मरवाही, नैना साहनी प्रधान पाठक गोड़ीहरी सारंगढ़, संगीता शोरी शिक्षिका जिर्रापारा कोण्डागाँव, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा” कुड़कई पेंडरा, मदनलाल तोमर व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, किरण शर्मा व्याख्याता उतई दुर्ग, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर चांपा, शिवकुमार अंगारे से.नि.शिक्षक बंगला मटिया बालोद, प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता चन्दखुरी दुर्ग, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, लीलेश कुमार राजेश व्याख्याता खुरसुला बिलाईगढ़, सती मरकाम सहा. शिक्षक ढोंगईटोला कबीरधाम, रेखा पात्रे सहा. शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला सक्ति, शकुन्तला सहंश सहा.शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर ने पुराने गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।  कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर जांजगीर व संगठन मंत्री शिकसा व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक शिकसा ने किया।