नवापारा राजिम:– समीपस्थ ग्राम परसदा में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भक्त माता राजिम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वजातीय बंधुओ के द्वारा माता कर्मा की पूजा अर्चना के साथ किया गया.तत्पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसे समाज की युवतियां एवं महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर साहू समाज भवन से निकलकर बाजार चौक, भाटापारा, घासीदास चौक, गायत्री चौक गौरा चौक, शीतला चौक से भ्रमण करते हुए वापस साहू समाज भवन में पहुंची. इस अवसर पर इंद्र कुमार साहू अभनपुर विधायक ने कहा कि साहू समाज एक विस्तृत समाज है. माता राजिम का जीवन त्याग तपस्या और प्रभु की सेवा करना रहा है.माता राजिम तेल का व्यवसाय करती थी. माता राजिम त्याग, तपस्या एवं भक्ति की प्रतिमूर्ति थी.अतःसभी स्वजातीय बन्धुओ को माता राजिम के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए. पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि साहू समाज एक मेहनत कश समाज है. साहू समाज में महान विभूति की कमी नहीं है उन्होंने माता राजिम के महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि पद्मावती पुरी क्षेत्र मध्य भारत के एकमात्र तीर्थ स्थान है. एकता में बड़ी ताकत होती है ऐसे मौके पर सामूहिक एकजुटता बहुत जरूरी है. देवनाथ साहू जिलाध्यक्ष ग्रामीण साहू संघ ने कहा कि भक्त माता राजिम ने अपने भक्ति के बल पर भगवान को अपने भक्ति की डोर में बांधकर भक्ति भाव का परिचय दिया.हम सभी माता राजिम के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को ग्रहण करते हुए मर्यादित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए.ब्रह्मानंद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने कहा कि माता राजिम से हमें त्याग और धार्मिकता की शिक्षा मिलती है.लाला साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति ने कहा कि भक्ति में लीन माता राजिम भगवान विष्णु की उपासक थी.अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया. माता राजिम ने भक्ति की शक्ति से भक्तों में शिरोमणि का स्थान प्राप्त कर तैलिक वंश का मान बढ़ाया है. उन्होंने आगे साहू समाज के लोगों से कहा कि प्रत्येक गांव में किसी एक चौक चौराहे का नाम माता राजिम चौंक के नाम जरूर रखा जावे. तिलक राम साहू ने कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है.हमें अपने माता पिता एवं बड़े बुजुर्गो का हमेशा सम्मान करना चाहिए.कार्यक्रम के अंत सभी अतिथियों को गमछा (स्कार्फ) व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया. उनका संचालन रामकुमार हिरवानी एवं आभार व्यक्त पूरन लाल साहू ने किया.इस मौके पर परदेशी राम साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ,भवानी शंकर साहू,सरपंच महेश्वरी तिलक राम साहू, पूर्व सरपंच मालती ध्रुव,कुंती साहू,चन्द्रहास साहू राजेश कुमार साहू, हेमंत साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, गोपाल साहू, पूरन लाल साहू, पारसमणी साहू, जगदीश साहू, द्वारिका साहू, भारत साहू, भुनेश्वर साहू, संतोष साहू, वेदप्रकाश साहू,ललित साहू आशाराम साहू,खिलावन साहू, सूखेन साहू,ठाकुर राम साहू,विजय साहू,हरिश्चन्द्र साहू,ओमप्रकाश साहू, टीकाराम साहू, डेरहाराम साहू,सीताराम साहू, दुलार साहू, रमेश साहू, हलधर साहू, जितेंद्र साहू,उमेश्वरी साहू,भूषण साहू, बली राम साहू नथेलू साहू नेमीचंद साहू सहित समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित थे.
