भारत स्काउट-गाइड छ.ग. द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्काउट एवं गाइड के रूप में लोमेश कुमार निषाद एवं दीक्षा पटेल का चयन किया गया।

गरियाबंद –  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. जिला गरियाबंद अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलकर्स से एक स्काउट लोमेश कुमार निषाद एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डुका से एक गाइड दीक्षा पटेल भारत स्काउट-गाइड छ.ग. द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्काउट एवं गाइड के रूप में चयन किया गया है। दोनो सर्वश्रेष्ठ स्काउट-गाइड दिनांक 30.12.2024 को छ.ग. राज्य के राज्यपाल महामहिम के कर कमलो से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जावेगा। जिला गरियाबंद उक्त उपलब्धि पर जिला प्रशासन में कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सारस्वत, जिला सचिव  रोमन साहू, डी.ओ.सी. स्काउट  आशीष कुमार, डी.ओ.सी. गाइड श्रीमती सीमा साहू, संबंधित विद्यालय के प्राचार्य श्री वाय.आर. साहू,  गौतम बिझेकर, एवं संबंधित विद्यालय के स्काउट-गाइड प्रभारी  लुकेश्वर प्रधान एवं श्रीमती सीमा साहू ने दोनो चयनित स्काउट-गाइड को शुभाशीष प्रदान किया गया।