नवापारा राजिम :–प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी साहू समाज परसदा द्वारा भक्त माता राजिम जयंती का पर्व 11जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है. जिसके तहत ग्रामीण साहू समाज द्वारा आवश्यक बैठक आहूत कर सामाजिक बंधुओ को दायित्वो का निर्वहन करने के लिए अलग-अलग कार्य सौपे गए हैं. इसी तारतम्य में स्वजाति बंधुओ व पदाधिकारी द्वारा साहू समाज भवन परिसर की साफ सफाई किया गया. इस अवसर पर समाज के रामकुमार हिरवानी,राजेश कुमार साहू, पूरनलाल साहू हेमंत कुमार साहू, नरेंद्र कुमार साहू,द्वारिका साहू,भारत साहू, ललित साहू, वेद प्रकाश साहू, संतोष साहू सीताराम साहू, आसाराम साहू, गोपाल साहू, हरिश्चंद्र साहू, नकुल साहू, मनहरण साहू, भुनेश्वर साहू,ठाकुर राम साहू, ध्रुव साहू, बीरबल साहू, ओमप्रकाश साहू,महेश साहू,लक्ष्मण साहू नथेलू साहू,सहित साहू समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।
