
बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती – नक्सलियों द्वारा बुलाये गए 26 अप्रैल को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए । लोगो को भय मुक्त रखने के लिए पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी देवांश सिंह राठौर ,बचेली थाना प्रभारी अमीत पाटले व आर पी एफ के जवानों द्वारा फ़्लैग मार्च निकाला गया यह मार्च नगर के आस पास के क्षेत्र से होते हुए रेल्वे लाईन से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए ।थाने पहुची बता दे कि दो दिनों पहले नक्सलियों द्वारा विशाखापटनम से किरंदुल आने वाली ट्रेन को डिरेल किया गया था जिसके बाद सभी यात्रियों को नक्सलियों द्वारा पर्चा व पोस्टर बाटा गया जिसमें 26 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान नक्सलियों द्वारा किया गया।
ईस घटना के बाद 26 अप्रैल के भारत बंद को लेकर सभी लोगो मे दहशत का माहौल देखने को मिल रहा था । इसी डर को कम करने के लिए पुलिस के जवानों ने आरपीएफ के जवानों के साथ पूरे नगर व नगर के आस पास फ़्लैग मार्च निकाला गया । वही लॉक डाउन में बेवजह घूमने वाले लोगो को भी घर पर रहने की समझाईश दी गई ।
