राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं दीवाल लेखन कर कोरोना वायरस के प्रति कर रही है जन जागरूक
खबर गंगा,गरियाबंद
आज दिनांक 25/04/21 को जनपद पंचायत छुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा के मार्गदर्शन मे कोरोना वाइरस बचाव हेतु टीका करण के लिए ग्राम पंचायत अतरमरा , पांडुका , फूलझर , पोंड के रात्रि ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान )के दीदीयो के द्वारा दीवाल लेखन के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया । साथ ही 18वर्ष से 45वर्ष के सभी व्यक्तियों को टीका अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया गया ।
यह कार्यक्रम मे सुरभि संकुल सांकरा के क्षेत्रिय समन्वयक दुर्गेश साहू ने भी विभिन्न गाँव में जाकर स्वः सहायता समूह से जुडे दीदीयो को टीका लगवाने हेतु अपील किये औऱ साहू ने आम जनता को भी बताया की यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है किसी के बातों मे आकर अफवाह से बचे । टीका से हमारे शरीर मे कोई साइड ईफेकट नहीं है । 
टीकाकरण से हमारे शरीर मे वाइरस से लड़ने के लिए एंटीबाड़ी बनाता है जो रोग से लड़ने के लिए हमारे क्षमता को बढाता है ।
यह कार्य को आगे बढ़ाने समूह के दीदीयो ने कोई कसर नही छोड़ी है ।
आज के कार्यक्रम मे संकुल सांकरा के अध्यक्ष भारतीय यादव , सरपंच सुनीति ध्रुव , आरबीके.ममता साहू , आशा साहू सक्रिय महिला , गंगा साहू , कविता यादव , प्रेमिन साहू , राधा आदि का योगदान रहा ।
