फिंगेश्वर:– विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने अपने सुपुत्र सात्विक के जन्म दिवस के अवसर पर फिंगेश्वर विकास खंड के प्राथमिक शाला नाचनबाय एवं कमारपारा खैरझिटी में जाकर कमार जाति के 20 बच्चों को स्वेटर एवं चॉकलेट वितरण किया.इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने शिक्षक एवं छात्र छात्राओं से कहा कि अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए विशेष सावधानी रखते हुए गर्म कपड़े, स्वेटर, ऊनी कपड़े,टोपी का उपयोग करें. इसके अलावा नियमित रूप से गर्म और तरल पदार्थ का सेवन करें साथ ही शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य वर्धक और स्वस्थ भोजन के साथ ही विटामिन से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करें. इस मौके पर प्राथमिक शाला नाचनबाय एवं खैरझिटी के शिक्षकगण उपस्थित थे।
