वैश्विक महामारी कोरोना के दुसरे दौर के भयावह स्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गरियाबंद-जिला द्वारा होम कोरेंटाइन हुए लोगो के चिकित्सीय परामर्श हेतु जिले भर से 10 MBBS,BAMS एवं पैरामेडिकल डाक्टरों की टीम एवं आवश्यक वस्तुओ में पूर्ति हेतु सेवा टोली का गठन किया गया है |
राजिम विभाग के मा. संघचालक गिरीश दत्त उपासने ने बताया संघ हमेशा ही आपदा के समय राष्ट्र के साथ खड़े होकर समाज सेवा को सर्वोपरि माना है, कोरोनाकाल में देशभर में संघ द्वारा समाज के आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु अनेक सेवा कार्य किए जा रहे है।
मान. सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने सामाजिक-धार्मिक संगठनो से तत्परता व सेवाभाव से जुड़ने का आग्रह किया है, संघ के सेवा भारती द्वारा रायपुर के देवेन्द्र नगर एवं रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 20-20 बिस्तरो का आक्सीजनयुक्त कोविड सेंटर संचालित है, वर्तमान में गरियाबंद जिले
से गरियाबंद-छुरा से 1-1, राजिम, फिंगेश्वर, मैनपुर से 2-2 एवं देवभोग क्षेत्र के उरमाल एवं अमलीपदर से 1-1 डॉक्टरो का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, उसी प्रकार दवाई,राशन एवं अन्य सामग्री पूर्ति, विभिन्न सेवा कार्यो के लिए प्रत्येक विकासखंडो में एवं गरियाबंद-राजिम नगर में 3 से 5 स्वयंसेवकों का दूरभाष
नम्बर जारी किया गया है।
संघ के साथ साथ अनेक धार्मिक-सामाजिक संगठन, उद्योग-व्यवसायी संस्थान विकट समस्या के निराकरण हेतु तत्परता के साथ सेवाभाव में जुटे है साथ ही हम सबको मास्क पहनने, शारीरिक दूरी, टीकाकरण जैसे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सम्बन्धी विषयों में जागरूकता के साथ कोरोना योध्याओ
का सम्मान – पूर्ण सहयोग करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करे।
