थानखम्हरिया :- हिंदुओं पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार व खूनी खेल को रोकने बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज के बैनर तले अत्याचार के विरुद्ध में हिंदू आक्रोश रैली निकाला गया। रैली नगर पंचायत थानखमरिया की वार्ड 15 शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए संपन्न हुआ। जिसमें सर्व हिंदू समाज एवं बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के साथ सनातनियों ने रैली का समर्थन किया। चंद्रशेखर सिंह राजपूत फागु सिंह ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान अत्याचार को तत्काल बंद करें। बांग्लादेश में हिंदुओं नागरिकों का भारत देश की तरह सुरक्षा प्रदान करें। इस अवसर पर धर्मेंद्र चंद्रवंशी महेश दुबे त्रिलोकी साहू आयुष वैष्णव सूरजपाल दीपक तिवारी गिरीश मिश्रा मनोज सिन्हा कन्हैया गुलशन राजा बाबू राजकुमार पाटिल सिद्धू धुर्वे डोमू मुकेश कारण निर्मलकर सिद्धार्थ सनी सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
