कुरूद में निक्षय-निरामय कार्यक्रम का विधायक अजय ने किया शुभारंभ।


कुरूद – भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा टीबी रोग उन्मूलन की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर ने कुरूद ऑडोटोरियम हॉल में दीप प्रज्वलित का अभियान का शुभारंम्भ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चन्द्राकर ने कहा कि हमारा देश भी विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, अब हमें अपने स्वास्थ्य एवं दुसरी नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना होगा तभी हम 2047 तक निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु संकल्पित है। यह अभियान प्रदेश को इन रोगों से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ, उन्नत और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस मौके पर विधायक श्री चन्द्राकर ने हितग्राहियों को फूडबास्केट, चश्मा, सुनने की मशीन एवं वाकर स्टीक का वितरण किया। साथ ही प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस अभियान के विषय में मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल. कौशिक एवं जिला कार्यकम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यकम, अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल करते हुए निक्षय निरामय अभियान चलाया जाना है। इस अभियान में टी.बी.के शंकास्पद मरीजों की खोज, उच्च जोखिम समुहों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, कुष्ठ शंकास्पद मरीजों की खोज, वयोवृद्ध व्यक्तियों की हेल्थ प्रोफाईल के साथ स्वास्थ्य जांच, पुष्टि एवं स्वास्थ जीवन शैली हेतु जागरूक किया जायेगा।इस अवसर पर ज्योति भानु चंद्राकर पूर्व नगर पचायत अध्यक्ष, रविकांत चंद्राकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, जीवनदीप सदस्य कमलनारायण देवांगन, गोकुल राम साहू, मालक राम साहू, भोजराम सिन्हा, प्रभात बैस, मुलचंद सिन्हा डॉ टीआर ध्रुव, बीएमओ डॉ यू एस नवरत्न, आशीष वैष्णव, श्रीकांत चंद्राकर, एके साहू, रोहित पाण्डेय, क्षितिज साहू समेत समस्त सेक्टर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी, आरएचओ,मितानिन, एवं  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।