फिंगेश्वर:– खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद क्रीड़ा अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर खलको मैडम एवं ब्लॉक नोडल प्रभारी हरिश्चन्द्र निषाद के मार्गदर्शन में ब्लाक स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूमा में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू (सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद)एवं अध्यक्षता शाला के प्राचार्य वर्षा नेताम ने किया.वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश साहू (जनपद उपाध्यक्ष फिंगेश्वर) दुर्गा छन्नू साहू (सरपंच ग्राम पंचायत धूमा) जगदीश साहू (जनपद सदस्य फिंगेश्वर) उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया.युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत, लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य कविता वाचन, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी,हस्तशिल्प आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें लोकनृत्य ( समूह नृत्य ) में राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम प्रथम,लोकगीत एकल में भूपेश देवांगन प्रथम एवं लक्ष्मी गोस्वामी द्वितीय लोक नृत्य कला में ख्याति प्रथम मोनिका द्वितीय रहे.कहानी लेखन में तेजेस्वरी साहू प्रथम और उमाशंकर साहू द्वितीय रहे चित्रकला में हरिश्चंद्र प्रथम और ओजश्वी साहू द्वितीय और विज्ञान प्रदर्शनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा प्रथम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूमा द्वितीय रहे. हस्तशिल्प में जिज्ञासा प्रथम, कविता गायन में पलक निषाद प्रथम और द्रोण कुमार द्वितीय रहे तात्कालिक भाषण में ओंकार साहू प्रथम और पुष्पेंद्र साहू द्वितीय स्थान रहे. इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही 10 दिसंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे. कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य ने युवा महोत्सव में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से छात्र छात्राओं में छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है. यह युवाओं को अपने कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है. उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पर माता-पिता के साथ-साथ गुरु को भी खुशी होती है. युवा उत्सव कार्यक्रम से न केवल जिला, राज्य, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आपकी पहचान बनती है.योगेश साहू जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा कल के भविष्य है. युवाओं को एक निश्चित लक्ष्य बनाकर नई उत्साह एवं नई सोच के साथ कार्य करने से समाज में नया बदलाव आता है .युवा उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे की भावना के साथ साथ सांस्कृतिक विरासत को पहचान करते हुए उसे संवर्धित करने का अवसर प्रदान करना है. पूरनलाल साहू प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मात्र डिग्रियां प्राप्त करना ही नहीं बल्कि युवाओं को संस्कारवान विचारवान एवं बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाना भी है.ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से युवाओं में रचनात्मक एवं सृजनात्मता का विकास होता है.कार्यक्रम का संचालन दिनेश्वर साहू शिक्षक एवं ओंकार साहू ने किया. वही आभार व्यक्त वर्षा नेताम प्राचार्य ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी,नोडल हरिश्चन्द्र निषाद,प्राचार्य पूरनलाल साहू, ओमप्रकाश सिन्हा, रूप नारायण निर्मलकर,व्याख्याता दुष्यंत वर्मा, क्रांति साहू,मीनाक्षी शर्मा ,प्राची ठाकुर ,उमाकांत साहू ,तुला राम साहू,चंद्रहास साहू,गोपकुमार साहू,राघवेंद्र यदु,मन्नू लाल ध्रुव एवं शाला के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.
