राजिम – एड्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम जिला गरियाबंद में दिनांक 2/12/24 सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया । खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र हिरोंदीया के द्वारा सभी स्टाफ को एचआईवी एड्स के बारे जानकारी प्रदान किया गया पुरे ब्लाक में एचआईवी की नियमित जांच हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने कहा गया। समेकित जांच एवं परामर्श केन्द्र राजिम प्रभारी एवं काउंसलर विजय गजघाटे ने ब्लाक में चलने वाली सभी गतिविधियों के बारे में बताया एवं राजिम ब्लाक के सभी पाज़िटिव क्लांइट को नियमित रूप से दवाईओं के सेवन से उनके जीवन चक्र को कैसे बढ़ाया जाता है विस्तार से समझाया। सनराइज फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रोजेक्ट आफिसर लाकेश्वरी विश्वकर्मा ने सभी स्टाफ को सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया एवं उच्च जोखिम समुह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी को धन्यवाद दिया। सनराइजर फाउन्डेशन के उगेश्वरी सिंग एवं हुमेन्द्र यादव ( ओ आर डब्लु) द्वारा उपस्थिति सभी स्टाफ को रेड रिबन लगाया गया । इस अवसर पर बीईओ योगेश पराना , एस आर भोजने सुपर वाईजर राजिम, बीपीएम सौरभ विरमानी, संतोष साहू एस टी एस ने , विशेष सहयोग किया । इस अवसर पर कुलदीप साहु, राकेश रोशन भोई, श्रीमती आरती साहु, रोशन देशमुख, राजेश साहु, मिनेंद्र साहु, धरम साहु, गोविन्द यदु एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
