भूपेन्द्र सिन्हा
छुरा :– युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष साहू ने बताया कि, समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए किसानों को समितियों के चक्कर से बचाने टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप्प की सुविधा दी गई है लेकिन सर्वर डाउन होने और एप्प में तकनीकी समस्या के कारण अंचल के किसानों को टोकन काटने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। विदित हो कि किसान टोकन एप्प में टोकन कटना सुबह 9:30 बजे शुरू होता है प्रारंभ में एप्प खुलता ही नहीं और अगर कनेक्ट होता भी है तो कुछ ही क्षणों में खरीदी की सीमा समाप्त होने का संदेश आता है। खरीदी की लिमिट के कारण इस एप्प से टोकन किसानों के हाथों नहीं पहुंच रहा है। अधिकांश टोकन मोबाइल एप्प से जारी किए जा रहे हैं। शासन द्वारा देरी से धान खरीदी शुरू करने के कारण टोकन के लिए होड़ मच रही है। वहीं अधिकतर ग्रामीण इलाकों के रहने वाले किसानों के पास एंड्रॉयड फोन होने के बाद भी उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया की समझ नहीं होने की वजह से टोकन कटवाने के लिए चॉइस सेंटर का चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। वही साहू ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व किसानों को बारदाने की समस्या हो रही थी किसान दुकानों से 40 से 50 रुपया में बारदाना लेते थे तब कही जाकर उनका धान खरीदी केंद्र में बिक पाता था।
