भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने अपने घर में दिया राज्य सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन-

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने अपने घर में दिया राज्य सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन-

गरियाबंद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने कोरोना नियंत्रण में सरकार असफलता के खिलाफ किया प्रदर्शन
भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने आज अपने निवास स्थान राजिम में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दोपहर 02 बजे से लेकर 05 बजे तक राज्य सरकार के कोरोना महामारी संक्रमण रोकने के असफलता के खिलाफ “जागो भूपेश जागो” का तख्ती लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया, और कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने , पीड़ितों को दवाई एवं आवश्यक मेडिकल की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है । राज्य में टेस्टिंग , ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट सहित टीकाकरण के कार्यक्रम अव्यवस्थित है जिसके कारण दिनों दिन वायरस का फैलाव ग्रामीण अंचल में भी बढ़ते जा रहा है । बघेल सरकार की इस विफलता के विरोध में कोविड प्रोटोकाल के नियमो का पालन करते हुए राज्यव्यापी सांकेतिक धरना आंदोलन की कड़ी में आज अपने आवास में धरना दिया है ।
यदि राज्य की कांग्रेस सरकार गंभीर परिस्तिथि में चेत कर आवश्यक कदम नहीं उठाती है तब हम भाजपा कार्यकर्ता आगामी प्रतिरोधक कदम उठाने बाध्य होंगे।