26/11/2008 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बालोद / हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा – नगर पालिका के समीप पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई . इस सभा में अमर शहीदो को याद कर दो मिनट मौन धारण किया गया । जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहुति दी इस दिन को भारत के इतिहास में काला दिवस के रूप में भी देखा जाता है . सभा में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बम्बेशर,जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद के ईश्वर राव , पार्षद रामजतन भारद्वाज,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जुबेर अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुदामा शर्मा ,छ. ग. जनर्लिस्ट वेल फेयर यूनियन जिला अध्यक्ष हाशिम कुरैशी ,विल्सन मैथुव,अजय नोनहरा, कमल साहू, के द्वारा 26/11/2008 में देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।