शहडोल :- शहडोल जिले में लगातार अवैध गतिविधियों का दौर चल रहा है जिसकी कहानियां आए दिन सामने आ रही है बावजूद इसके मामले पर पटाक्षेप किए जाने की चर्चा अपना स्थान बनाए हुए है। सोहागपुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और परिवाहन लगातार किया जा रहा है पर इस पर कोई भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर और सरफा नदी से सामने आया का है। जहां अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन घड़ल्ले से बेखौफ होकर चल रहा है और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। सफेद पोस नेता करा रहे अवैध उत्खनन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन सफेद पोस नेता करवा रहे हैं। क्षेत्र के ऐसे नेता जो अपने आप को लोगों का मसीहा बताते है वह अवैध गतिविधियों में शामिल होकर नदी और नाले का सीना छलनी कर रहे हैं। इनका यह खेल आज का नहीं है बल्कि कई सालों पुराना है। और प्रशासन की भी इसमें पूरी मिली भगत शामिल रहती है वह भी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिससे अवैध खनिज व्यवसाय चौथे आसमान में नजर आ रहा है। बताया जाता कि क्षेत्र के प्रमुख नदी नालों से निकाली गई चोरी की रेत नगरीय क्षेत्र के कंचनपुर सरफा डोंगरिया टोला आदि में संगृहीत जगह जगह गांव पर कर सुबह धडल्ले से सुरक्षा के बीच परिवहन किया जाता है जिसमें खादी और खाकी की कृपा खुलकर देखी जा रही है। सुबह होते ही निकलने लगता है रेत रात का अधेरा तो छोड़िए बल्कि सुबह भी यह रेत का परिवाहन लगातार होता हुआ नजर आता है लेकिन फिर भी अधिकारी और कर्मचारी इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जहां यह कोई एक दिन की बात नहीं है बल्कि पुलिस और खनिज विभाग के संरक्षण की वजह से यह सब कार्य हो रहा है लेकिन पुलिस विभाग भी इस पर अनजान बना हुआ है और खनिज विभाग तो चुप्पी साधे बैठा हुआ है। कहते हैं कि अवैध कार्य करना और उस पर प्रतिक्रिया न देना भी अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन खनिज और पुलिस प्रशासन की मुख सहमत भी इससे जुड़ी हुई है न तो रेत का अवैध उत्खनन व परिवाहन रोकने में कार्यवाही करते हैं इसकी वजह से साफ साबित होता है कि इन दोनों विभागों की मिलीभगत इसमें शामिल है।

कंचनपुर में खादी और खाकी पर लग रहा दाग, खनिज व पुलिस विभाग के संरक्षण में हो रहा रेत का अवैध कारोबार।
